News

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो, एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजना, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स की समीक्षा बैठक कर की समीक्षा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो, एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो की समीक्षा में 55 मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बी0, सी0 श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुए अगले माह प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी लाना सुनिश्चित करे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिन मदो/योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त है यथा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बी0के0एस0 ग्राम उन्नति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्राप माइक्रो इरिगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे शहरी, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, एंबुलेंस 102, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति, सहकारी दुग्ध समितियां, दिव्यांग पेंशन दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, पंचम राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, संरक्षित निराश्रित गोवंश की सुपुर्दगी, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनापूर्व दशम छात्रवृत्तिशादी अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य उत्पादन, निराश्रित महिला पेंशन का आधार सीडिंग, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़कों का निर्माण, सड़कों का अनुरक्षण, कन्या विवाह सहायता योजना, ओडीओपी टूलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन आधार सीडिंग, सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, सामान्य वर्ग पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, टेल फीडिंग रवि फसली, सिल्ट सफाई रवि फसली ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।

एक करोड़ अधिक लागत की निर्माणधीन योजनाओं की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की तकनीकी टीम से जांच कराते हुए हैण्ड ओवर की कार्यवाही करें। निर्माणाधीन परियोजनाओ की सम्बन्धित अधिकारी निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करें। क्रिटिकल गैप्स, पूर्वांचल विकास निधि की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 छोटेलाल वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कूमार सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!