News

नवरात्र मेला के नवमी के दिन समापन अवसर पर मेला मे लगे अधिकारियो का किया गया सम्मानित

सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सभी कर्मचारियो व विन्ध्य पण्डा समाज के सदस्यो के आपसी सहयोग से सकुशल मेला हुआ सम्पन्न -पुलिस अधीक्षक

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरामेला के नवमी के दिन समापन अवसर पर मेला क्षेत्र में लगे सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटो, एवं पुलिस अधिकारियो, विन्ध्य महोत्सव, समिति के सदस्यो व अधिकारियों सहित मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत सभी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों, सफाई मित्रो, नाविको, गोताखोर आदि को विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मार्ग निर्देशन में आयोजित मेला व विन्ध्य महोत्सव कार्यक्रम में जिन अधिकारियो को उनके सराहनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया उनमें अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज महेन्द्र सिंह, मड़िहान अनेग सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/प्रभारी पर्यटन संजीव यादव, डिप्टी कलेक्टर अजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार ओझा, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी अंजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, विभिन्न जनपदों से मेला ड्यूटी में आए क्षेत्राधिकारी, उप निरीक्षक, थाना विन्ध्याचल प्रभारी अविनाश प्रकाश, मेला प्रभारी पुलिस अरविन्द कुमार मिश्र, विन्ध्य पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अलावा पदाधिकारियों मे गंुजन मिश्र, शनि दत्त पाठक, अनुज पाण्डेय, पंडित अनुपम गुरू महराज, उद्घोषक राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रबंधन के लिए नायाब तहसीलदार गरिमा, उ0प्र0 विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के रूपेश श्रीवास्तव, अंजू मौर्या, प्रबंधक सुलभ शौचालय मृत्युंजय पाठक, सहित विन्ध्य महोत्सव कार्य हेतु लगाए गए राजस्व निरीक्षक/लेखपाल सहित सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के द्वारा देवी चित्र, अंगवस्त्रम व प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित करते हुए सभी कार्यो की सराहना की गई।

इसी क्रम में विन्ध्य महोत्सव समिति की तरफ से पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को देवीचित्र, अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियो, पुलिस अधिकारियों, सफाई मित्रो, पत्रकार बंधुओ, पण्डा समाज के सभी सदस्यो का आभार प्रकट करते हुए सभी आपसी सहयोग व कुशल नेतृत्व के कारण मां विन्ध्यवासिनी देवी के आशीर्वाद से चैत्र नवरात्र मेला सकुशल सम्पन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि इस बार मेले में पिछले वर्षो की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ रहा है। श्रद्धालुओ की बड़ी संख्या के बाद भी सभी सहयोग से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व जनुपयोग सुविधाएं/व्यवस्था, बनाना बड़ी चुनौती थी परन्तु सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर मेला को सम्पन्न कराया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!