मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दो वार्डों में संकटमोचन और इमामगंज वार्ड में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए इंटरलॉकिंग,नाली मरम्मत कार्य का विधिवत पूजन अर्चन के बाद फीता काट कर लोकार्पण किया।जिला अस्पताल पर ट्रामा सेंटर गेट के पास काफी दिनों से जलजमाव की समस्या आ रही थी, जिसको देखते नपाध्यक्ष ने इंटरलॉकिंग का कार्य कराया है।उनका कहना है बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या आ रही थी, इंटरलॉकिंग कार्य होने से इस समस्या से निजात मिली है,इसके साथ ही जिला अस्पताल में कई तीमारदार आते है, उन्हें भी इंटरलॉकिंग बनने से सुविधा मिलेगी।
इमामगंज वार्ड में पेहटी चौराहा से पूर्व गिरधर चौराहा तक इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कराया गया है। साइड पटरी सही न होने के कारण कई दिक्कतें का सामना वार्ड के निवासियों को करना पड़ रहा था। इंटरलॉकिंग होने से पटरी और सड़क एकसमान हो गई है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी डॉली अग्रहरि सभासद ऋषभ जायसवाल, सभासद आरती मोदनवाल सभापति अजय मोदनवाल, नगर मंत्री सुनील मोदनवाल, अमन जायसवाल, आदित्य राज, मनोज साहू, धीरज केशरी, निशांत द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





