मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मीरजापुर जिला इकाई के तत्वावधान में सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं का विदाई और सम्मान समारोह पुष्पा बैन्केट लॉन पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया।
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा जिला की समस्त सेवा निवृत्त अध्यापिकाओं को बैच अलंकरण, अंग वस्त्र, शील्ड और माल्यार्पण कर सम्मान प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा सभी सेवानिवृत्त अध्यापिकाओं को बेसिक विद्यालयों में अब सेवा प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिला अध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल, महामंत्री नमिता सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनक प्रभा सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के प्राधिकार पत्रों का वितरण प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा किया गया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी मंजुला देवी ने किया। इस अवसर पर गुंजन, सत्यम्वदा, पूनम, नीता, रितू, मीनू, रागिनी, उषा आदि रही।





