News

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में आशा कार्यकत्री की दर्दनाक मौत, आक्रोशित आशाओं ने शव के साथ किया प्रदर्शन

कछवां, मीरजापुर।
कछवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बजहा में ड्यूटी पर निकली एक आशा कार्यकत्री की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से साथी आशा कार्यकत्रियों में भारी शोक और आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दरवाजा बंद कर शव के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गईं।

जानकारी के अनुसार, बजहा गांव निवासी लालदेई (45 वर्ष) पत्नी राम दुलार वर्मा पेशे से आशा कार्यकत्री थीं। वह अपने ही ग्राम सभा में एक आयुष्मान लाभार्थी को बुलाने के लिए उसके घर जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। ड्यूटी के दौरान हुई इस आकस्मिक मौत से परिवार और साथी आशाओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मामले की गंभीरता और हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर धर्मेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार के साथ-साथ मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, अजय कुमार उपाध्याय मौके पर मौजूद रहे और आक्रोशित आशाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास करते नजर आए। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। लगभग तीन बजे आशा कार्रयकर्ती के मृत शरीर पर फूल मालाओं से लादकर ससम्मान पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा गया।

15 हजार का इनामियां गैगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज पांच जून को थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-88/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम से सम्बन्धित ₹ 15 हजार के इनामियां वांछित अभियुक्त राहुल उर्फ राकेश पुत्र बृजभूषण निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को कुदारन नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर के आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-169/2023 धारा 379,411 भादवि, मु0अ0सं0-172/2023 धारा 379,411 भादवि, मु0अ0सं0-173/2023 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि, मु0अ0सं0-88/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण)अधिनियम थाना अहरौरा, मीरजापुर दर्ज है.

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!