News

औषधीय गुणों वाला पौधा एलोवेरा देकर किया सम्मानित

मीरजापुर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर दिन पौधारोपण तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए तत्पर 256 हरियाली दूतों के संगठन हरियाली द्वारा जनपद के तीन श्रेष्ठ समाजसेवियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र तथा औषधीय गुणों वाला पौधा एलोवेरा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपने दायित्वों के साथ-साथ हरियाली का मार्गदर्शन करने वाले जनप्रिय व्यक्तित्व के क्रमशः वरिष्ठ आर्थोसर्जन डॉ एस के श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार आनंद अमित तथा वरिष्ठ समाजसेवी आनन्द केशरी को उनके कार्य स्थलों अथवा आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सम्मानित व्यक्ति सरल स्वभाव वाले तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं इन्हें सम्मानित करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है जिन्हें हरियाली सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार, पूजा भारती, संजय कुमार, विजय बहादुर, गौरव कुमार आदि ने सम्मानित जनों को हार्दिक बधाई दिया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!