0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन
0 जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में कई स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियो द्वारा किया गया वृक्षारोपण
0 मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय तथा जिलाधिकारी द्वारा मड़िहान रेंज के दाढ़ीराम में वृक्षारोपण कर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का दिया संदेश
फोटोसहित
मीरजापुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक जन जागरूकता अभियान के प्रथम दिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय मेडिकल कालेज विसुन्दरपुर के परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार एवं प्राचार्य मेडिकल संजीव कुमार सहित अन्य चिकित्सको व अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियो के द्वारा बरगद, पीपल, नीम, आम सहित अन्य फलदार वृक्ष के पेड़ लगाए गए।
वृक्षारोपण के पश्चात मेडिकल कालेज सभागार में वृक्षारोपण कार्यक्रम पर आधारित आयोजित संगोष्ठी मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक पेड़ मां के नाम अभियान सिर्फ वृक्षारोपण ही बल्कि आने वाली पीढ़ियो के लिए जीवनदान है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करते हुए जीवित रखे तो पूरा मीरजापुर हरा भरा हो जाएगा और यहां का पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा बनाए रखने और अपने जीवन मे वातावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण के पश्चात उसके संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। विधायक छानबे रिंकी कोल ने कहा कि पौधे हमे आक्सीजन, भोजन, फल, छाया तथा जीवन के लिए अनेक संशाधन प्रदान करते है। इस लिए पर्यावरण के संतुलन व जल संरंक्षण के दृष्टिगत सभी लोगो का कर्तव्य है कि कम से एक पेड़ अवश्य लगाए और जिस तरह से अपने मां व बच्चो को देखभाल करते है उसी तरह पौधो को संरक्षित करे तभी इस अभियान का उद्देश्य पूर्ण होगा।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने वृक्षारोपण अभियान की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी तथा प्रचार्य संजीव कुमार ने सभी अतिथियो का स्वागत व अभिनन्दन किया।
तत्पश्चात मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय देवरी मड़िहान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, कुलपति शोभा गौड़ व जिलाधिकारी पवन कुूमार गंगवार ने आयोजित कार्यक्रम के तहत पाकड़, बरगद, आम, नीम सहित अनेक पौधे विश्व विद्यालय परिसर में लगाया गया। सभागार में अधिकारियो व विश्व विद्यालय अधिकारियो, कर्मचारियो के साथ बैठक कर मण्डलायुक्त ने वृक्षारोपण के संरक्षण पर बल देते हुए सभी से अपील की कि सभी अधिकारी कर्मचारी व निर्माण कार्यो की कार्यदायी संस्थाए विश्व विद्यालय परिसर के उपयुक्त स्थान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अवश्य लगाए ताकि विश्व विद्यालय हरा भरा बना रहे।
मण्डलायुक्त ने कुलपति से कहा कि विश्व विद्यालय के 14 एकड़ जमीन में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को अधिकारियो के द्वारा पहुंचकर 2200 पौधो लगाते हुए 11 हजार का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर रजिस्टर विश्व विद्यालय राम नरायन उपस्थित रहें। तत्पश्चात जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मड़िहान क्षेत्र के दाढ़ीराम के कपसा झरना में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चो के साथ वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी ने बच्चो से वार्ता कर अपने घर में भी एक-एक वृक्ष लगाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार मड़िहान आशीष पाण्डेय के अलावा वन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। पर्यावरण के दिवस के अवसर पर उपरोक्त कार्यक्रमो के पूर्व जिलाधिकारी आवास परिसर में मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।





