विश्व चिकित्सक दिवस पर एपेक्स ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, 126 मरीज लाभान्वित
चुनार, मिर्जापुर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार द्वारा ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि एवं स्पाइन सर्जन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के नेतृत्व में उत्सव भवन ग्राम सभा फत्तेपुर, खजुरौल, मिर्जापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 126 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स मेडिसिन एवं लिगामेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अमित झा, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश प्रसाद एवं डॉ. यशपाल सिंह, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकुश प्रकाश, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा सिंह, कायचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गौरी चौहान सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने केक काटकर विश्व चिकित्सक दिवस मनाया तथा चिकित्सकों के समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना को नमन किया।
शिविर के दौरान निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच, बीपी, ब्लड शुगर, वजन, नेत्र एवं मुख-दंत रोगों की जांच की गई। जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निलेश दुबे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शुभम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. साजिद तथा फिजियो एवं रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. भानु ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार, स्वास्थ्य परामर्श, व्यायाम एवं संतुलित आहार अपनाने की सलाह देते हुए जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एपेक्स ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। इसी संकल्प के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं।
शिविर का सफल संयोजन प्रबंधक नवीन सिंह एवं संचालन पीआरओ प्रवीण द्वारा करते हुए ऑप्टोमेट्रिस्ट करन, नर्सिंग स्टाफ चंद्रकला एवं कंचन, मेडिकल ऑफिसर्स तथा आयुर्वेद, फार्मेसी, एलाइड हेल्थ (पैरामेडिकल) एवं नर्सिंग शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।


