News

डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं डायलिसिस सेवा का किया आयोजन
मीरजापुर।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की ओर से रामकृष्ण सेवाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्थिक रूप से जरूरतमंद 8 मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस कराई गई तथा बिस्कुट, मट्ठा एवं फल का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. के. पी. श्रीवास्तव, डॉ. दिग्विजय मिश्रा (ऑर्थोपेडिक), डॉ. विवेक यादव (जनरल मेडिसिन), डॉ. स्मिता सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अदिति जैन को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा योगदान एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की सचिव रजनी गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था। उपस्थित लोगों ने इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य रूबी वालिया, संजना अग्रवाल, खुशबू गुप्ता, सारिका अग्रवाल, बबिता श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!