News

मिर्ज़ापुर रोटरी क्लब एलीट द्वारा डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

मिर्ज़ापुर। रोटरी क्लब एलीट के माध्यम से डॉक्टर दिवस और सीए दिवस के शुभ अवसर पर शहर के सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्य विक्रम जैन, संजय कटारे, शैलेंद्र कटारे, हरि नारायण सिंह, संजय केसरी, विष्णु खंडेलवाल, आनंद गुप्ता, अर्पिता जी, निधि श्रीवास्तव, विजय जी, गोपाल अग्रवाल सहित अन्य रोटेरियन साथी उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में डॉक्टरों और सीए का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और सेवा भाव के लिए आज हम सभी उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी रोटेरियन साथियों का योगदान एवं समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!