News

ओपस स्कूल में प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मातृशक्तियों से किया संवाद
मीरजापुर।
भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मां विंध्यवासिनी की नगर मिरजापुर में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा के विद्यालय पहुंचने पर ओपस इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका पांडे एवं अभिषेक पांडे ने स्वागत किया।

 प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित प्रबुद्ध जन मातृशक्ति के संवाद क प्रधानमंत्री जी के संकल्प एवं नारीशक्ति के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने की प्रयास एवं नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर मातृ शक्तियों से चर्चा किया तथा उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी प्रदेश में सशक्त नारी आत्म निर्भर नारी के लिए कार्य कर रहे है।

 आज देश प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में हमारी बेटियां आत्मनिर्भर बन रही है।उक्त अवसर पर जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जाह्नवी प्रकाश तिवारी, अमित श्रीनेत, पुष्पेंद्र दिवेदी, वीरू दुबे, विजय शक्ति दुबे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!