मयंक गुप्ता बने रोट्रैक्ट मंडल चेयरमैन, सत्र 2027-28 के लिए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मीरजापुर। रोटरी मंडल 3120 के सत्र 2027-28 के लिए मंडलाध्यक्ष-निर्वाचित दिनेश गर्ग (वाराणसी) ने मयंक गुप्ता को रोट्रैक्ट मंडल चेयरमैन नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी पूरे मंडल में रोट्रैक्ट गतिविधियों के समन्वय, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण से जुड़ी होगी।
मंडल 3120 के अंतर्गत मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया,सतना, लखनऊ, गाजीपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों में संचालित रोट्रैक्ट क्लबों को सक्रिय एवं मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा सेवा एवं नेतृत्व से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना चेयरमैन के प्रमुख दायित्वों में शामिल होगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रोटरी क्लब विंध्याचल सहित विभिन्न रोटेरियन साथियों ने मयंक गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर परपूर्व मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज, प्रतीक अग्रवाल, सुशील झुनझुनवाला, महावीर सेठिया, संजय सिंह गहरवार, संतोष गोयल, मो. परवेज खान सहित अनेक रोटेरियन एवं पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तो वही रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।
मयंक गुप्ता ने कहा कि वे मंडल के सभी रोट्रैक्ट साथियों के साथ मिलकर रोट्रैक्ट को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।


