News

गंगा के संरक्षण के विविध उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा विकास खंड पहाड़ी के स्मार्ट क्लास में पवित्र नदी गंगा के संरक्षण के विविध उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने अपने लेख के माध्यम से पवित्र नदी गंगा की महिमा और इसके जल संरक्षण के विभिन्न उपाय सुझाए।प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा अंजली कुमारी को प्रथम, कक्षा 5 की छात्रा दिव्या कुमारी को द्वितीय और कक्षा 6 की छात्रा नीलू कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक क्रमशः साधना पांडे, संजय सिंह, अर्चना गुप्ता, संतोष गुप्ता, पूजा, संजीता पांडे सहित कई गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!