News

सपाजनो ने पीडीए मार्च निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा
0 डॉ. अंबेडकर व महात्मा गांधी की तस्बीर लगी रथयात्रा निकाला
0 विशाल प्रदर्शन ने जनपद का सियासी पारा चढ़ा
फोटोसहित
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा स्थित जैनाथ उत्सव भवन से पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी होते हुए पैदल मार्च के साथ जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुॅचकर सभा की और भाजपा सरकार व ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व जोरदार नारेबाजी की।
सपा नेताओं ने कहाकि यह जनसैलाब लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा है। नेताओं का आरोप रहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है और आम जनमानस के वोट के अधिकार पर चोट पहुंचाई जा रही है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मांग किया कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी और देशद्रोह जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए। स्पष्ट किया कि बाबा साहेब द्वारा गरीब और कमजोर वर्ग को दिया गया मताधिकार ही लोकतंत्र की आत्मा है। यदि इसमें कोई सेंधमारी करने का प्रयास करेगा तो इस जन आंदोलन को और भी तीव्र किया जाएगा।
पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि पीडीए समाज ने ठान लिया है कि इस बार वो अपनी सरकार बनाएंगे। कोई और अब ‘पीडीए समाज’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रुख से साफ जाहिर होता है कि उनके शासन में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी और आधी आबादी यानी पीडीए समाज के खिलाफ अन्याय और उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है।
जनसभा के समापन से पूर्व अनुच्छेद 326 मताधिकार का हक एवं राष्ट्रगान किया गया। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। पैदल मार्च व धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक जगतंबा पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, परवेज खान, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह, दामोदर मौर्या, रामराज पटेल, लालता बियार, राजेश भारती, अभय यादव, विशाल यादव, कौशिक कन्नौजिया, परवीन बानो आदि शामिल रहे।

इनसेट में…
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक भी हुई
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी एवं समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव, पूर्व सपा जिला महासचिव अभय यादव एवं छात्र नेता रवि यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त का अलग-अलग जगह पुतला फूंका। इस दौरान युवजन सभा, लोहियावाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुतला फूकने मे शामिल थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!