शिक्षक एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है: राजनाथ तिवारी
फोटोसहित
मीरजापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खंड छानबे ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक कंपोजिट विद्यालय डेरवां बलापुर में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षक हितों, संगठन की मजबूती एवं शैक्षणिक दायित्वों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी जी ने कहाकि लोकतंत्र में संख्या बल का विशेष महत्व है। शिक्षक हित में अपनी जायज मांगों के समर्थन में जिला एवं प्रदेश मुख्यालय तक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संगठन की एकजुटता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा आवश्यक है। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा शिक्षकों से अपने शैक्षणिक उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से निर्वहन करने का आह्वान किया। कहाकि शिक्षकों के हक, सम्मान और अधिकारों पर कहीं भी आंच आई तो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ संघर्ष करेगा। जिला मंत्री राकेश मौर्या ने कहाकि गैर-शैक्षणिक कार्यों के बढ़ते बोझ से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक दायित्वों पर केंद्रित करने के लिए संगठन निरंतर अपनी आवाज उठाता रहेगा।
इस दौराश आशुतोष पाल को ब्लॉक प्रचार मंत्री के रूप में शपथ दिलाया गया। संचालन जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी जी ने तथा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश ओझा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री कड़े शंकर गौड़, जिला संयुक्त महामंत्री राजदेव, जिला महिला मंत्री श्रीमती गीता पांडेय, सतीश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विका सखंड छानबे मनीष पांडेय, विकास खंड छानबे संरक्षक शांति प्रकाश दुबे, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र दुबे, महामंत्री छानबे कमलेश गिरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ल, ब्लॉक मीडिया प्रभारी आशुतोष पाल, विवेक मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, राम बहादुर सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


