News

सेवा संकल्प अभियान: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे नगर पालिका कर्मियों की हुई जांच
फोटोसहित
मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की पहल पर नगर पालिका परिषद एवं रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अक्टूबर को ओझला पुल के पास विंध्याचल मार्ग स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों, विशेषकर स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर राजेश प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी एवं नेत्र रोग से संबंधित निःशुल्क ओपीडी परामर्श दिया गया। इसके साथ ही ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, सीरम क्रिएटिनिन, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) तथा आंखों और चश्मे की जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी और स्वच्छता मित्र शहर की साफ-सफाई एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत से शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना भी जरूरी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर ईओ जी लाल, वरिष्ठ समाजसेवी आशीष बुधिया, सीएसआई मनोज सेठ, आनंद कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!