महाराजा अग्रसेन की 5151वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई
फौटौसहित
मीरजापुर।
श्री अग्रवाल नवयुवक समिति मीरजापुर के तत्तवावधान मे महाराजा अग्रसेन की 5151वीं जयन्ती सप्ताह-2026 एवं समिति की स्थापना के 92वें वर्षगांठ का वार्षिकोत्सव शनिवार, 10 अक्टूबर को सायं लालडिग्गी स्थित एक लान में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पियूष अग्रवाल न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्रार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वन्दना से प्रारम्भ करते हुए समाज के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित सभी का मनमोह लिया।
शासन समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवावल द्वारा अग्रवाल समाज का संक्षिप्त परिचय दिया एवं जयन्ती सप्ताह-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं अग्रवाल समाज के बच्चों द्वारा उच्च शिक्षा जैसे सीए एवं एमबीबीएस क्वालिफाईड मेधावियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जयन्ती सप्ताह में किए गए प्रोग्राम में प्रायोजक/संयोजक, विशेष एवं विशिष्ट सहयोग प्राप्त हुए जिसके लिए सभी को हमारे मुख्य अतिथि से सम्मानित कराया। बहुप्रतीक्षित पुरस्कार जिस पर सभी की निगाहें लगी थी अर्थात परम्परानुसार समिति के सर्वोच्च सम्मान अग्रसेन रत्न से उनके समाज सेवा, मानव सेवा हेतु मदन लाल अग्रवाल को एवं रोहित अग्रवाल को उनकी सामाजिक सेवाओं में रूचि व समर्पण भावना के कारण यूथ-आईकॉन एवार्ड से अंगवस्त्रम् के साथ मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अध्यक्षीय पुरस्कार के भवन मंत्री श्री नितीश अग्रवाल को प्रदान करते हुए अग्रसेन एक्सिलेंस कन्ट्रीब्यूसन अवार्ड, एक्सिलेंस एण्ड सपोर्ट एवार्ड, अग्रसेन उत्कष्ट सेवा सम्मान एवं अग्रसेन जनसेवा सम्मान व अग्रसेन रक्वीर अवार्ड जैसे सम्मानों से मुख्य अतिथि द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान किया। समिति के अध्यक्ष ने अपने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का अतिथियों एवं उपस्थितजनों से परिचय कराया एवं मुख्य अतिथि ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में महापुरूषों की जयन्ती मनाने एवं उनके सिद्धान्तों पर अमल करने पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। साथ ही यह भी भरोसा दिलया कि समाज के साथ कोई भी परेशानी आने पर हमेशा साथ रहेगें।
मुख्य समारोह मुख्य रूप से क्रमशः अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं मंत्री पियूष अग्रवाल के साथ रोहित अग्रवाल, अविनाश गोयल, शुभम अग्रवाल, अक्षयकृष्ण गर्ग, किशन अग्रवाल, शिवम गोयल, नितीश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शरद गोयल, आशुतोष अग्रवाल, विशाल गोयल, अर्पित गोयल, आदित्य गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, निशान्त अग्रवाल, अमन अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, निखार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, दिप्तांशु गोयल, विशाल, अमल, नितेश रहे। समस्त कार्याक्रमों में अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमती किरन अग्रवाल, मंत्री श्रीमती नीता अग्रवाल जी के साथ अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान प्रशसनीय रहा। साथ ही अतिथियों एवं उपस्थित जनों को धन्यवाद देकर समारोह समाप्ति की घोषणा की गयी। समारोहपरान्त आये हुए सभी अतिथिगण एवं उपस्थित समस्त बन्धु सहभोज में सम्मलित हुए।


