News

ब्रह्मपुत्र मेल से ₹22 हजार के 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा जीआरपी मिर्जापुर के कुशल निर्देशन मे उनि धीरेन्द्र कुमार वर्मा चौकी प्रभारी जीआरपी विन्ध्याचल मय हमराही कर्मचारीगण के संयुक्त रेलवे पुलिस मिर्जापुर टीम द्वारा रविवार, 01 नवंबर को ट्रेन न0-15657 ब्रह्मपुत्र मेल जनरल कोच थाना से 1 शराब तस्कर को नाजायज अंग्रेजी शराब 10 अदद रायल स्टेज विस्की 750 ML व 10 अदद रायल स्टेज बरेल सेलेक्ट विस्की 750 ML (कुल लगभग 15 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब), जिसकी कुल कीमती लगभग बाईस हजार रुपया /- मात्र (22,000/-रु0) के साथ गिरफ्तार किया गया। धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।”। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!