मीरजापुर। आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक संस्थान मिर्जापुर के तत्वाधान में आयोजित साहित्य मनीषी आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में ओजस्वी साहित्यिक वक्तव्य एवं काव्य पाठ से हिन्दी साहित्य को गौरवशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को संस्थान द्वारा सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय दयाशंकर मिश्र दयालु की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनपद के श्रेष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ संस्थान के प्रबंधक राकेश चंद्र शुक्ल ने साहित्यिक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालक वरिष्ठ साहित्यकार आनंद अमित ने किया।





