News

बृजलोक अकादमी के अवैतनिक सलाहकार बने विजय श्रीवास्तव
मीरजापुर।
साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र मे भारत सरकार द्वारा पंजीकृत बृजलोक अकादमी आगरा उत्तर प्रदेश द्वारा विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को अकादमी का अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के हस्ताक्षर से श्री श्रीवास्तव को प्रेषित पत्र में उनके द्वारा साहित्य, शिक्षा, कला, संस्कृति समाज व राष्ट्रहित में किए गए सेवा कार्यों को देखते हुए सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री श्रीवास्तव ने इस नियुक्ति को अपने मार्गदर्शकों और अग्रजों को सादर समर्पित करते हुए आभार व्यक्त किया है।साहित्य, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्री श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!