News

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
अहरौरा, मीरजापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार को चित्तविश्राम के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलखरा निवासी प्रमोद यादव (45) पुत्र प्रभावन यादव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान चित्तविश्राम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!