बीईओ के स्नेह और सरल व्यवहार को याद कर भावुक हुए शिक्षक, नम आंखों दी विदाई
0 शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष बोले: अधीनस्थों को हमेशा दिया परिवार जैसा सम्मान
पड़री (मीरजापुर)। विकास खण्ड पहाड़ी के खण्ड शिक्षा अधिकारी फराह रईस का ट्रांसफर जौनपुर जनपद में होने पर विकास खण्ड के शिक्षक उनके विदाई समारोह मे सरल स्वभाव, उदार व्यक्तित्व और कर्मचारियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की खूब सराहना हुई।
समारोह में मौजूद शिक्षकों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। लोगों ने कहा कि मैम जहां भी रहें, हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और खुशहाल रहें।
इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय भावुक होकर कहा कि मैम बेहद उदार हृदय और संवेदनशील अधिकारी रही हैं।
उन्होंने कभी भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को छोटा नहीं समझा, बल्कि सभी को सम्मान और अपनत्व दिया। उनके मन में प्रत्येक कर्मचारी के प्रति दया, प्रेम और सहयोग की भावना हमेशा बनी रही। उनका व्यवहार केवल एक अधिकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सभी के साथ परिवार जैसा रिश्ता बनाए रखा। ऐसे व्यक्तित्व का साथ मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उनका स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा।
इस अवसर पर जय प्रताप सिंह, विकास बंसल, अजयधर दुबे, प्रदीप दुबे, नीलकांत पांडेय, विजय श्रीवास्तव, चंदन, सुरेश, श्रीमती लवली सिंह, श्रीमती प्रिया सिंह, श्रीमती उर्मिला सिंह तथा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





