स्वैच्छिक रक्तदान करने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मीरजापुर।
माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के रक्त केंद्र की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान/जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा मानव सेवा के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य/अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदाता संस्थाओं एवं व्यक्तिगत स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. (प्रो.) संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत कर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त से कई जान बचाई जा सकती हैं। उन्होंने सभी रक्तदाता संस्थाओं एवं युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
रैंकिंग के अनुसार सम्मानित संस्थाओं मे प्रथम स्थान श्री साईं परिवार, द्वितीय स्थान – विंध्या फाउंडेशन एवं तृतीय स्थान अडानी पावर को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज, समाजवादी पार्टी, रोटरी क्लब रॉयल, गरीब नवाज रिलीफ फंड, सिंचाई विभाग, रोटरी क्लब मीरजापुर, आम आदमी पार्टी, भारतीय तैलिक साहू राष्ट्र समाज, कृष्णा फूड एंड ट्रेवल्स, प्रेम मंडल परिवार, महादेवम् आदि रहे।
सम्मानित व्यक्तिगत स्वैच्छिक रक्तदाता में जगन्नाथ, शहबाज, राजन यादव, प्रमोद कुमार, उदय प्रताप, मनीष कुमार बिंद, मनीष चन्द्र, संजय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी संस्थाओं एवं व्यक्तिगत स्वैच्छिक रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर, रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. राजन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील, डॉ. पंकज, डॉ. वंदना, चीफ प्रॉक्टर डॉ. दुर्गेश के साथ अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवांगी, पीआरओ राम कुमार गुप्ता एवं रक्त केंद्र काउंसलर माला उपस्थित रहीं।





