मिर्जापुर प्रीमियर लीग में विनायक चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, लगातार दो मैचों में बने मैन ऑफ द मैच
फोटौसहित
मीरजापुर। प्रीमियर लीग 2026 के सीजन-3 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के पहले मैच में विनायक चौरसिया ने महज 18 गेंदों पर 37 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, सीजन-3 के दूसरे मुकाबले में भी विनायक चौरसिया का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 46 गेंदों में 4 छक्का व 10 चौका मारकर नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें एक बार फिर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
लगातार दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर विनायक चौरसिया ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।





