आगमन

एडीजी वाराणसी जोन ने विन्ध्याचल परिक्षेत्र के तीनो जनपदो की अपराध समीक्षा गोष्ठी की

0 गोष्ठी में आगामी श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 29.06.2019 को बृज भषूण अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा पीयूष श्रीवास्तव पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र के साथ पुलिस लाईन मीरजापुर के मनोरंजन कक्ष में आगामी त्योहार श्रावण मांस व कावरियां के संबंध में गोष्ठी के साथ ही तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा गोष्ठी भी की गयी। सर्व प्रथम अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाईन में गार्द की सलामी ली गयी। इसके पश्चात पुलिस लाईन के मनोरंजन कक्ष में गोष्ठी की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा परिक्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर जहा कावरियों की ज्यादा भीड होती है, की जानकारी ली और आवश्यक पुलिस बल लगाकर कर आगामी त्योहार को सकुशल समपन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कावरियां वाले मार्गो पर,गंगा घाट पर, कावरियां के विश्राम स्थल पर विशेष रुप से सर्तक दृष्टी रखकर पुलिस बल लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये ततपश्चात समीक्षा गोष्ठी के दौरान निम्न बिन्दुओं पर तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

1-किसी प्रकार की अवैध वसूली किसी थाना क्षेत्र में न होने पाये। यदि अवैध वसूली की शिकायत किसी थाना क्षेत्र से पायी जाती है तो थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाये, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये।
2-बिना परमिट के अवैध वाहनो को चलने से पूर्णतया रोका जाये। नगर निगम द्वारा जो पार्किंग के ठेके दिये गये हैं, नगर निगम से जानकारी कर निर्धारित स्थान पर ही ठेकेदारों द्वारा अनुबन्ध के अनुरूप ही पार्किंग स्थल पर वसूली की जाय।

3-बाहर की गलियों में जहॉं अपराधियों की गतिविधियां रहती हैं, पैदल गश्त की व्यवस्था की जाय।
4-जिन थानाक्षेत्रों में वाहन चोरी/चेन स्नेचिंग की घटनायें हो रही हैं, उन पर अंकुश लगाया जाये। अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी र्कावाही की जाये। जो थानाध्यक्ष उक्त घटनाओं को रोकने में अक्षम हों उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये।
5-समय समय पर होटल, धर्मशाला, घाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जहां अपराधियों का आना-जाना है, नियमित रूप से चेकिंग कराई जाये।
6-यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया जाये। किसी भी स्थिति में जाम न लगने पाये।ट्रैफिक चलाने पर जोर दिया जाये। अवैध वसूली की शिकायत नहीं होनी चाहिये। यदि यह स्थिति पायी जाती है तो सम्बन्घित के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
7-फुट पेट्रोलिंग एक्चुअल अपराध नियंत्रण के लिये होनी चाहिये। एण्टी रोमियों स्क्वॉड को सक्रिय करें, फिल्ड पर परिणाम दिखना चाहिये।

उक्त गोष्ठी मे पुलिस विन्ध्यांचल परिक्षेत्र के तीनों जनपदो के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, सलमान ताज पाटिल पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,  राजेश एस0 पुलिस अधीक्षक भदोही के साथ प्रकाश स्वरुप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर मीरजापुर, अजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर के साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी ,थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!