घटना दुर्घटना

पिकनिक मनाने आये युवको का बाइक फिसला: एक युवक की मौत, दुसरा गम्भीर

मीरजापुर @ विन्ध्य न्यूज.

जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आये युवको का बाइक फिसल गया। इस घटना मे जहा बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी वही दुसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हनुमान घाटी मोड़ पर अपाचे बाइक पर सवार युवको की बाइक फिसल गयी। बाइक फिसलने के बाद दोनों चट्टान से जा टकराये। जिसमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वही दूसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया।

मृतक मनोज राजभर पुत्र परदेशी उम्र 20 वर्ष निवासी गड़ौड़ी अदलहाट व घायल मनीष सोनकर पुत्र शंकर सोनकर भी यही आसपास का निवासी बताया गया है। सुचना पर घटनास्थल पर पहुची अहरौरा पुलिस ने घायल घायल को अहरौरा सीएचसी पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार चल रहा है।

वही मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव विच्छेदन गृह रवाना कर दिया गया है। बताया जाता है कि ये दोनों बाइक सवार अपने कुछ साथियों के साथ अहरौरा स्थित भलदरिया पिकनिक मनाने आये थेे और दुर्घटना के शिकार हो गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!