मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज
पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अवधेश कुमार पांडे सहित प्रदेश के तीन आईपीएस अफसरो का स्थानांतरण मुख्यालय अटैच करते हुए तीनो जनपद मे नये पुलिस कप्तान की तैनाती की गयी है।

मिर्जापुर के नए कप्तान आईपीएस डा0 धर्मवीर सिंह होगे। उन्हे सिद्धार्थनगर से मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही सेनानायक 35 वी वाहिनी पीएसी लखनऊ आईपीएस अभिषेक दीक्षित को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वही पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आईपीएस विजय ढुल को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है।
नोट:- विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 8299113438 या संकटमोचन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है।



