युसूफ इमाम मंडलीय चिकित्सालय में अपेंडिक्स के आपरेशन के लिए आई 35 वर्षीय महिला की सोमवार को दोपहर में अबूझ हाल में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजन चिकित्सक पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। परिजनों का आक्रोश देख चिकित्सक पुलिस को घटना की सूचना देते हुए चिकित्सक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संदर्भ में मृतका के पति राममूरत सरोज ने बताया कि पेट में तकलीफ होने पर डा० सुनील खेमानी ने अपेंडिस के आपरेशन के लिए सोमवार को सुवह नौ बजे के करीब भर्ती कर आपरेशन कक्ष में ले गए। वहीं अबुझ परिस्थितियों में कुछ देर बाद उसके पत्नी मन्जु देवी की मौत हो गई। वही परिजनों ने बताया कि आपरेशन हेतु चिकित्सक द्वारा सुविधा शुल्क भी लिया गया था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वे जिला प्रशासन से जांच कराने की एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मृतिका चार बच्चों की मां थी तथा थाना चिल्ह क्षेत्र के ग्राम दलापट्टी की मूल निवासिनी थी।
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में भर्ती महिला की अबूझ हाल में मौत
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





