डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
मंगलवार को थाना विन्ध्याचल के कंतित शरीफ मुहल्ले में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु सैनिटाइजिंग का कार्य करने वाले कर्मचारियों से अभद्रता वह सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र मिश्री निवासी सबरी फाटक थाना कोतवाली कटरा नामक स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका परिषद मीरजापुर सफाई नायक व उसकी टीम द्वारा मंगलवार को मुहल्ले में सेनेटाइजेशन किया जा रहा था। इस दौरान इरफान पुत्र हजरत व शानू पुत्र अज्ञात निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल सहित काफी अज्ञात लोगों द्वारा गैर कानूनी ढंग से एकत्रित होकर सेनेटाइजेशन कर रही टीम को गाली देकर कार्य सरकारी में बाधा डाला गया और बिना मास्क लगाये धारा 144 आईपीसी का उल्लघन किया गया। इस संबंध में सफाई नायक रमेश की तहरीर पर थाना विन्ध्याचल पर अपराध संख्या-53/2020 धारा 143, 353, 504, 188, 269, 270 आईपीसी पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



