डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गत शनिवार की रात्रि रामनरायन सिंह पुत्र जोखन सिंह निवासी मोहिउदीनपुर थाना अहरौरा के चितविश्राम पर परचून की दुकान का शटर तोड़कर परचून का सामान व 600 रुपया अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया था।इस संबंध में वादी रामनरायन के तहरीर पर थाना अहरौरा पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए उनि बृजेन्द्र गिरी थाना अहरौरा मयहमराह का मनीष सिंह, का अख्तर अली द्वारा जरिये मुखबीर सूचना के आधार पर सोमवार को समय 8.30 बजे अभियुक्त विकास पुत्र बहादुर और गोविन्द पुत्र दयाराम निवासीगण बाराडीह थाना अहरौरा को उनके घर से गिरफ्तार कर चोरी के 575 रुपया नगद, 30 किलो चावल, साबुन, फेयर लवली आदि बरामद किया गया।



