चुनार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा जी मोड़ स्थित बंजर भूमि पर अनाधिकृत रूप से किये जा रहे निर्माण कार्य को पालिका प्रशासन द्वारा न रोके जाने का आरोप लगाते हुए सभासद शुक्रवार को अपराह्न पालिका पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। वार्ड नंबर 21 के सभासद मुनीब चौहान ने बताया कि बहरामगंज निवासी रमेश जायसवाल तथा बडक यादव दुर्गा जी मोड़ स्थित पालिका की बंजर भूमि पर ईट मिट्टी रखकर अनाधिकृत रूप से निर्माण करना चाहते हैं जिसे रोकने के लिए पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नही की गयी जिससे अधिशासी अधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध नजर आती है। जिसके चलते धरना शुरू करना पड़ा।इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह से पूछें जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त भूमि बंजर है या नहीं इसके लिए उपजिलाधिकारी को पत्र पैमाइस कराने के लिए दिया गया है। अब पैमाईश के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तव में भूमि कास्तकारो का है या फिर अधिशासी अधिकारी द्वारा लोगों को गुमराह कर भूमि कब्जा करानें की साज़िश है।
पालिका प्रशासन पर अवैध कब्जे का आरोप, सभासद धरने पर बैठे
डिजिटल डेस्क, चुनार/मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





