मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने चुनार तहसील के जमालपुर माफी में बाढ़ निरीक्षण के दौरान एक चारपाई पर लेटी महिला व उसके आस पास खड़े व्यक्तियो को देखकर जिलाधिकारी के पूछने पर बताया कि शिवपुर निवासी मुन्नी देवी ( उम्र लगभग 50 वर्ष) पत्नी राम अचल महिला को जंगली सुअर ने मार दिया जिसके कारण से उसके गले में काफी चोट आयी हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल एक गाड़ी से महिला को नजदीकी पी0एच0सी0 चचेरी मोड़ अस्पताल भेजवाया तथा बाढ़ निरीक्षण के समय साथ में उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पी0डी0 गुप्ता को साथ भेजकर इलाज कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि महिला का उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया जायें।
जंगली सुअर के हमले से घायल महिला को जिलाधिकारी ने पहुॅचाया अस्पताल
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





