0 प्रधानमंत्री जनविकास कायर्क्रम हेतु नामित सदस्यो द्वारा रामपुर वासित अली राजकीय माध्यमिक विद्यालय मरम्मत कायर् प्रस्ताव स्वीकृत
मीरजापुर।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कायर्क्रम के अन्तगर्त जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नामित सदस्य श्री मंसूर, प्रधान जसोवर ग्राम पंचायत इकलाख अहमद, सेवानिवृत्त प्रवक्ता बी0एल0जे0 इण्टर कालेज श्री महबूब हसन अब्बासी, सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी पचोखरा राजगड़, श्री अवकाफ अहमद अध्यक्ष मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की उपस्थिति मीटिंग चयनित कलस्टर रामपुर वासित अली विकास खण्ड लालगंज के राजकीय माध्यममिक विद्यालय के मरम्मत हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रस्ताव का सवर्सम्मति से अनुमोदन पास किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राजकीय माध्यम विद्यालय का मरम्मत कायर् गुणवत्तापूणर् एवं समयबद्ध किया जाना सुनिश्चित किया जायें।




