मिर्जापुर।
कोन ब्लाक के चन्देल डढ़िया ग्राम सभा में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान धर्मेंद्र बिंद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में रणजीत सिंह (समाजसेवी) पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ उपस्थित रहे।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211125-WA0026-232x300.jpg)
इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब, असहाय, कमजोर महीलाओं को अपने हाथों से वितरण किये। कम्बल पाकर सभी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान दिखा। जिसकी प्रशंसा सभी ग्रामवासियों ने किया।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211123-WA0019-300x191.jpg)
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह गहरवार , अनिल यादव (प्रधान), चंद्र शेखर यादव (प्रधान), रवि यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण व ब्लाक के अधिकारी मौजूद थे।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210823-WA0027-300x232.jpg)