मीरजापुर। विधानसभा सामान्य निवार्चन 2022 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों की देख रेख में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक 395-छानबे विधानसभा सुश्री अनुसुआ दत्ता बरूआ, 396-मीरजापुर एम वल्लालर, 397 मझवा विधानसभा श्रीमती मोनिका मलिक, 398 चुनार विधानसभा विजय पाल सिंह, 399 मड़िहान विधानसभा पी दयानन्द उपस्थित रहे। उप जिला निवार्चन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि 07 माचर् 2022 को जनपद मतदान प्रक्रिया संम्पन कराई जानी है जिसको लेकर ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के सामने दूसरा रेंडमाइजेशन का कायर् संपन्न कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सभागार में जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक व राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व निदर्ल प्रत्याशियों सहित उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।




