अहरौरा, मिर्जापुर।
स्थानी थाना परिसर पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय के नेतृत्व में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं समेत संभ्रांत नागरिकों की एक आवश्यक बैठक दोपहर में बुलाई गई थी। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में घटित होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत आप सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि परंपरागत त्योहारों को छोड़ किसी भी तरह का जुलूस लाउडस्पीकर समेत अन्य चीजों के इस्तेमाल के लिए इजाजत नहीं होगी अन्य किसी भी नए तरह के आयोजन से पहले पुलिस को सूचना देकर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों मे इत्तेहादुल मुस्लिमीन कमेटी के सदर साकिर खान बबलू, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री मिथिलेश कुमार पांडे उर्फ माखन गुरु, मंजूर अंसारी, सलीम अंसारी, विहिप नगर अध्यक्ष रणवीर त्रिपाठी, मुस्तफा उर्फ फेकई, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।




