राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम का रविवार सायं 5:30 बजे आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। नगर के विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद संघ के पदाधिकारियों द्वारा बौद्धिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में छोटे-छोटे बच्चे पूर्ण गणवेश एवं हाथों में लाठी लिए सद्भावना एवं एकजुटता का परिचय देते हुए पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किये। भ्रमण के दौरान स्टेट बैंक चौराहा, पुरानी वीआईपी , पश्चिम मोहाल, सदर बाजार , बंगाली चौराहा, बावली चौराहा होते हुए पुनः विंध्य विद्यापीठ स्कूल में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संघ के सह प्रांत प्रचारक सोहन जी ,विभाग प्रचारक विश्व प्रताप जी ,शरद जी, तिलकधारी जी, राकेश शुक्ला जी, आलोक पांडे जी ,रोहित त्रिपाठी, शिखर गिरी इत्यादि मौजूद रहे ।*
बाल स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





