मीरजापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मण्डल के सभी जनपदों पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कर लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाये रखने एवं मतदान के प्रति लोगो को जागरूक किया जाय तथा शपथ दिलायी गयी। मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी द्वारा आयुक्त कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी। शपथ के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा कहा गया कि ‘‘हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मार्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेगें’’। तत्पश्चात उन्होने कहा कि शपथ दिलाने जाये जाने का उद्देश्य है कि जो भी लोग यहां पर उपस्थित है वे अपने परिवार व अपने आस पड़ोस के ऐसे युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाये जाने हेतु जागरूक करें, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हों तथा सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार प्रयोग करने के लिये भी लोगो को जागरूक करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सानेभद्र आशुतोष त्रिपाठी के अलावा आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: मण्डलायुक्त द्वारा निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने के प्रति दिलाया गया शपथ
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





