बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेल की भी अहम भूमिका होती है। खेल में प्रतिभाग करने से केवल शारीरिक विकास ही नहीं अपितु बच्चे का मानसिक विकास भी होता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेल सबसे अच्छा साधन है। खेल से बच्चे में समर्पण, धैर्य ,सामाजिक कौशल प्राप्त करने की भावना का विकास होता है। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल प्रत्येक बच्चे के बहुमुखी विकास के लिए सतत नए प्रयोग करता है। शिक्षा के साथ खेल को भी उतना ही महत्व देता है। इसी कड़ी में 2022 -23 में वार्षिक समारोह के बाद वार्षिक खेल समारोह का भी सफल व भव्य आयोजन किया गया। पूरे आयोजन को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया था। कक्षा एक से 5 कक्षा, छह से आठ, कक्षा 9 से 12 तक। इस वार्षिक खेल समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा रिबन काटकर व मशाल जलाकर की गई।शानदार मार्च पास्ट के बाद शपथ दिलाई गई। सभी हाउस कैप्टन ने टीम का नेतृत्व किया। समारोह में आए अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रभावशाली मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल के अंत में विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि श्रीमती अपराजिता सिंह एवं अमरदीप सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है, इसके द्वारा बच्चों में मित्रता व टीम भावना का विकास होता है। अपने प्रधानाचार्या व शिक्षकों की सराहना से बच्चे गर्व की अनुभूति कर रहे थे।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब शाखा मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





