मीरजापुर 26 अक्टूबर 2023- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एव राज्यीय राजनैतिक दलो के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण हेतु तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। उन्होने बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27.10.2023 को किया जायेगा तथा दावे व और आपत्तिां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक निर्धारित की गयी हैं। उन्होने बताया कि दिनांक 04 नम्बर, 05 नवम्बर, 25 नवम्बर, 26 नवम्बर, 02 दिसम्बर तथा 03 दिसम्बर 2023 को विशेष अभियान चलाया जायेगा। तत्पश्चात दावे और आपित्तयों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को होगा। उन्होने सभी राजनैतिक दलो को बताया कि समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल को जनपद में विद्यमान् पांचों विधानसभाओं निर्वाचन क्षेत्र की निःशुल्क एक सेट मतदाता सूची उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल द्वारा सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेण्ट की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची उपलब्ध करायी जानी है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान् त्रुटियो को दूर कर दिया जाये। इस कार्य में राजनैतिक दलों के सहयोग की आवश्यकता है। राजनैतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने तथा पुनरीक्षण के कार्य में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा बूथ लेवल एजेन्ट्स की व्यवस्था बनायी गयी, ताकि उन्हें जनता तथा बी0एल0ओ0 को सहयोग करने का पूरा मौका मिल सके। बूथ लेवल एजेन्ट्स द्वारा एक बार में 10 और दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि (दिनांक 27-10-2023 से दिनांक 09-12-2023 तक) में कुल 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा किया जा सकता है। सभी भाग संख्याओं हेतु तैनात बूथ लेवल अधिकारियों की एक सूची अद्यतन टेलीफोन नम्बर सहित उपलब्ध करायी जा रही है। समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल बूथ लेवल एजेन्ट्स की नियुक्ति निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करा देे। उन्होने यह भी कहा कि सभी पूरक सूचियांॅ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेबसाइट पर उपलब्ध है और किसी भी व्यक्ति द्वारा इनका अवलोकन किया जा सकता है। समस्त मान्या प्राप्त राजनैतिक दलो को दावे और आपत्तियों की सूची फार्म 09, 10, 11 इत्यादि साप्ताहिक रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार चुनार, सहायक निर्वाचन अधिकारी के अलावा सभी सम्बन्धित राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिये राजनीतिक दलो के साथ आहूत की गयी बैठक
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





