हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के हलिया स्थित आर्यावर्त बैंक में खाताधारकों के खातों में एनपीसीआई नहीं होने से मनरेगा मजदूरी सहित पेंशन उनके खातों में नहीं आ रहा है, जिससे परेशान खाताधारक खाते में आधार लिंक एनपीसीआई कराने के लिए बैंक का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों के द्वारा खाताधारकों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन खाते में आधार लिंक एनपीसीआई नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को आर्यावर्त बैंक शाखा में आधार लिंक एनपीसीआई के लिए पंहुचे महोखर, मवई खुर्द के दर्जनों की संख्या में खाताधारकों के द्वारा एनपीसीआई भीड़ जुटी, लेकिन एनपीसीआई नहीं होने से मायूस होकर वापस लौट गये। खाताधारकों द्वारा बताया गया कि शासन के मंशानुरूप मनरेगा, पेंशन, एनपीसीआई आधार बेस भुगतान किया जा रहा है, जिसके लिए खाता धारक सुबह से शाखा पर पंंहुचकर कतार में लगकर बैंक कर्मचारियों के पास पंहुच रहे हैं, तो बैंक कर्मचारियों द्वारा बिना आधार लिंक एनपीसीआई किये खाताधारकों को वापस लौटा दिया जा रहा है। ऐसे मे खाता धारक परेशान हैं। चालीस पचास किलोमीटर दूर से आने वाले खाताधारकों को बिना आधार लिंक एनपीसीआई कराएं वापस लौटना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारियों के इस रवैए को उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खाताधारको ने कार्रवाई की मांग की है।
आर्यावर्त बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही से खाताधारकों के खाते में नहीं किया जा रहा एनपीसीआई
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





