अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार चुनार शक्ति सिंह द्वारा दिन बुधवार की शाम को नगर पालिका कार्यालय के सामने बने अस्थाई रैन बसेरा का दौराकर रजिस्टर चेक किया कि उसमें सरकार की हिदायतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध भी हैं या नहीं, चेक किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे रेन बसेरे जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए है। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों से कहा कि लोगों को इसकी जानकारी भी दे, ताकि वह आवश्यकता पढ़ने पर इसका सहारा ले सके। उन्होंने कहाकि सरकार के आदेशानुसार हर जरूरतमंद को मदद मिले। इसी योजना के लिए रैन बसेरे बनाए गए है। इन रैन बसेरों में पीने के पानी व रात को ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था भी की गई है और रूम हीटर की व्यवस्था भी की गई है और एक चौकीदार भी नियुक्त किया हुआ है जो रैन बसेरे में आने वालों का लिखित रिकार्ड रखता है।
चुनार तहसीलदार ने किया अहरौरा मे रैन बसेरे के औचक निरीक्षण
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





