धर्म संस्कृति

होली के अवसर पर समाज को सन्देश देने के लिए एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन

मिर्जापुर | नगर के भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने होली के अवसर पर समाज को सन्देश देने के लिए एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया | कार्यक्रम में बच्चों ने यह सन्देश दिया की होली के आगाज से एक दिन पहले होलिका दहन अब के समय में सिर्फ लकड़ी एवं घास फूस जलाने और चंदा इकठ्ठा कर के उस पैसे का दुरूपयोग करते हुए हुड़दंग करने तक सीमित रह गया है , जब कि होलिका दहन का वास्तविक एवं प्रतिकात्मक महत्त्व बुराई पर अच्छाई की जीत का होता है | बच्चों ने  होलिका को ईर्ष्या, क्रोध, असत्य, अभिमान, लोभ,आलस्य, हिंसा, अस्वच्छता, आतंकवाद, मातृ शक्ति के प्रति भेदभाव जैसे सामाजिक बुराइयों का प्रतीक मानकर और ” होलिका में इस बार सामाजिक बुराइयों का करें दहन,  तभी होली पर खुशियों से भर सकेगा सबका घर आँगन ” स्लोगन का नारा लगाते हुए लोगों से अपील की, कि इन बुराइयों को होलिका दहन में जलाकर आपसी प्रेम, देश भक्ति, शिक्षा,स्वच्छता जैसा अच्छाइयों को अपनायें एवं रंग गुलाल के साथ खुशियाँ बांटते हुए होली के इस पावन पर्व को मनाएं तभी इसके सही मायने होंगे|

राधा कृष्ण का रूप धारण किये विद्यालय के बच्चों के साथ सभी विद्यार्थियों ने अबीर गुलाल के साथ होली खेली | बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर प्रेम,  स्नेह,  आपसी सदभाव,  अपने देव पर आस्था,  द्र्ढ निश्चय और ईश्वर पर अगाध श्रद्धा का सन्देश दिया |

विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा की सभी लोगों को होलिका दहन के साथ अपनी बुराईयों को त्यागने का संकल्प लेते हुए खुद सन्मार्ग पर चलकर आदर्श प्रस्तुत करते हुए नवांकुरों यानि बच्चों में अच्छी शिक्षा,अच्छे संस्कारों का प्रतिस्थापन करने की जरुरत है |

डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनादेते हुए प्रेम, स्नेह, आपसी सदभाव, अपने देव पर आस्था, द्र्ढ निश्चय और ईश्वर पर अगाध श्रद्धा का सन्देश दिया और आग्रह किया की सब स्वस्थ एवं सुरक्षित होली खेलें  |

 इस अवसर पर प्रीति सर्राफ, अस्मिता श्रीवास्तव, वैशाली जायसवाल,अलका श्रीवास्तव, शिवाली श्रीवास्तव, सुमन पांडेय, गीतिका श्रीवास्तव,साधना तिवारी, नीतू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रवि यादव, मुकेश आदि लोग उपस्थित थे |

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!