मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने बुधवार को जाली नोटों संग चार संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस चारों संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए के नकली बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। कछवां पुलिस बुधवार को मुखबिर की सूचना पर चार संदिग्धों को पकड़ कर थाने ले आई। उनके पास से जाली नोट बरामद हुए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध नकली नोट छापने के कार्य में संलिप्त है। पकड़े गए चार संदिग्ध में दो भदोही के बताए जा रहे हैं। जबकि अन्य वाराणसी व कछवां के शामिल है। इनका एक गिरोह है, जो जाली नोट छापने व बाजार में चलाने का कार्य करता है। चार के अलावा अन्य लोग भी गिरोह में शामिल है। जो फरार है। पकड़े गए अगला संदिग्धों के पास काफी मात्रा में जाली नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है। एसपी अभिनन्दन ने बताया कि कुछ लोग पकड़े गए हैं। जाली नोट भी उनके पास बरामद हुआ है। अभी पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही मामले की छानबीन के बाद खुलासा कर दिया जाएगा।
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





