विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।

गुरूवार, 7 नवंबर 2024 को अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल ने को मझवा विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को जिताने के लिए जनसंपर्क कर अपील किया।
इस दौरान मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा देवरी, रायपुर पोक्ता, शाहपुर आदि स्थानों पर मंत्री आशीष ने उपचुनाव हेतु जनसंपर्क किया और एनडीए प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट करने की अपील किए।

उन्होंने देवता तुल्य जनता से कहा कि जो इन 10 वर्षों में अपने जनपद मिर्जापुर का विकास हुआ है, वह सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है।

गरीबों का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, बिजली, पानी प्रधानमंत्री किसान निधि आदि सुविधाएं जो लोगों को बिना भेद भाव के मिली यह कार्य सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, हर्षित पटेल, विकास मौर्य, सुभाष सोनकर, प्रशांत शुक्ला, राहुल ओझा, ग्राम प्रधान देवरी पंकज पांडे, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र शुक्ला सहित भाजपा अपना दल एस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। इस आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी है।


