मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने अपने कार्यालय में धान खरीद की समीक्षा की गई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, और कोआपरेटिव विपिन कुमार सिंह, राम जी कुशवाहा आर0एम पी0सी0एफ0, रामकेश सरोज डी0एस0पी0सी0यू0, विजय सिंह डी0एस0 यू0पी0एस0एस0 उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान धान खरीद की प्रगति एवं भुगतान की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिला प्रबंधक यू0पी0एस0एस0 को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया तथा निर्देशित किया कि कृषकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, उनके धान की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि कृषकों के धान का भुगतान 24 से 72 घंटे के अंदर अवश्य कर दिया जाए।
धान खरीद में किसानों को न हो परेशानी, 24 से 72 घंटे के अंदर हो भुगतान: अपर जिलाधिकारी
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





