News

सपा अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रवि गोंड़ ‘बड़कू‘ का भव्य स्वागत

मिर्जापुर। सपा अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रवि गोंड़ ‘बड़कू‘ का सोमवार को जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके लिए पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रवि गोंड़ ‘बड़कू‘ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की अनुमति पर समाजवादी पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही प्रथम प्राथमिकता होगी। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। कहा कि जनजातीय समाज में उत्साह का माहौल है। संगठन को प्रदेश में नई दिशा मिलने जा रही है। 2027 का विधानसभा चुनाव जीतकर सपा संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।
श्री बड़कू ने कहा कि समाजवादी पार्टी की उनसे काफी उम्मीद है और अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को आगे ले जाने के लिये जी जान से कार्य करेंगे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा बाबा साहब का संविधान बदलना चाहती है। कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्या, लूटपाट एवं बलत्कार की घटनायें बढ़ी है। महिलायें अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनवाने का काम करेगी।
स्वागत करने वालोें में मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, प्रिन्स राॅव, रामराज यादव, रवि सोनकर, रामप्यारे गोंड़, रमेश गोंड़, घनश्याम गोंड़, बृृजेश गोंड़, पवन गोंड़, लल्लन गोंड़, महेश गोंड़, राजेन्द्र गोंड़, राहुल गोंड़, राहुल यादव, इन्द्रमणि प्रजापति, अमरनाथ चक्रवात आदि शामिल थे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!