0 अदलहाट में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
मीरजापुर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट के भूईली खास में भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र के चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. जगदीश सिंह पटेल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां साझा कीं।
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा, सुरक्षा और संस्कृति को सुरक्षित रखा है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना से लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।
किसान सम्मान निधि से किसान लाभान्वित हुए हैं। सौभाग्य योजना से गांव-गांव में बिजली पहुची है।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं मंडल प्रभारी आभा सिंह ने कहाकि देश का व्यापारिक ढांचा इतना मजबूत हुआ है कि विदेशी निवेशक भी भारत में कारोबार करना पसंद कर रहे हैं, जिसके कारण देश आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार जायसवाल ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। संचालन मंडल महामंत्री गोपाल दास ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प लिया।



