News

आईजी ने योगाभ्यास कर मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश; योग प्राचीन भारत की वह विधा, जिससे हम रोगों से दूर रहते है: विधायक अनुराग सिंह

चुनार, मीरजापुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर चुनार तहसील के मेडिया गाँव स्थित मिनी स्टेडियम के सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के तहसील प्रभारी योगी राम ध्यान आर्य के निर्देशन में योगासनों का अभ्यास शनिवार को 7:30 से प्रोटोकॉल के अनुसार शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि योग प्राचीन भारत की वह विधा है, जिससे हम रोगों से दूर रहते हैं। योगी राम ध्यान द्वारा आए हुए साधकों को ग्रीवा संचालन, घुटना संचालन, कटी संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्त आसान, त्रिकोणासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम, प्रणव ध्यान सहित कुल 32 आसनों के साथ सिंह दहाड़ और हास्य आसन का भी अभ्यास कराया गया।

आईजी ने योगाभ्यास कर मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
मीरजापुर।
शनिवार, 21 जून को पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
इस दौरान कहा गया कि पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए नियमित योगाभ्यास कराया जाए क्योंकि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक एवं मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाये रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!