News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मे मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; हरित पहल एवं योग ही निरोग रहने का मंत्र है: प्रो० माधवी शुक्ला

चुनार, मीरजापुर।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार, मीरजापुर में शनिवार को शारीरिक शिक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० माधवी शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुरूप प्रातः 6:00 बजे योग अभ्यास सत्र शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक अरविन्द कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसके अन्तर्गत ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, मंडूकासन, भुजंगासन, कपालभाति, नाड़ीसोधन, भ्रामरी प्राणायाम इत्यादि का अभ्यास कराया। योग सप्ताह कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं साक्षी, आरती, सतीश वर्मा, चाँदनी भारती, विजय सोनकर, श्वेता यादव को पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पीपल, गूलर, नीम, बरगद आदि का पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात मेजर ध्यानचंद मिशन के अन्तर्गत नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन प्राचार्य प्रो० माधवी शुक्ला के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल की आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराकर ही छात्र-छात्राओं की शारीरिक और मानसिक विकास को गति दी जा सकती है। इस अवसर पर डॉ रजनीश, डॉ दीप नारायण, डॉ वकार रजा,डॉ अदिती सिंह, डॉ शैलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, कमलेश शुक्ला, रामकेश सोनकर, जय प्रकाश सिंह, कुर्बान अली सहित स्वयं सेवक व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!